मुहूर्त देखकर बीएस येदुरप्पा छोड़ेगे सीएम की कुर्सी

हनुमान जी के परम भक्त येदुरप्पा ने पहले 30 जुलाई को इस्तीफा देने की बात कही थी लेकिन बाद में उन्होंने अपन ज्योतिषियों से बात की जिसके बाद उन्होंने अपने फैसले के बारे में पार्टी आलाकमान को अवगत कराया।
गौरतलब है कि कर्नाटक राज्य में लौह अयस्क के अवैध खनन के बारे में लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में नाम शामिल होने के कारण येदुरप्पा को भाजपा ने तत्काल प्रभाव से सीएम की कुर्सी छोड़ने का आदेश दिया है।
पहले तो येदुरप्पा ने पार्टी के इस फैसले का मानने से इंकार कर दिया था और वो दिल्ली से बैंगलोर आकर अपनी ताकत को आंकने की कोशिश करने लगे लेकिन उनके पास विधायकों की कमी हो गयी जिसके चलते वो बैकफुट पर आ गये और इस्तीफा देने को राजी हो गये। लेकिन उन्होंने पार्टी के आलाकमान के सामने अपने करीबी सदानंद गौड़ा को सीएम बनाने की पेशकश की है। आज पार्टी के वरिष्ठ सदस्य अरूण जेटली और राजनाथ सिंह राजधानी में आ रहे हैं और वो यहां कर पार्टी नेताओं के साथ विधानमंडल का नेता चुनेगें।
;











Click it and Unblock the Notifications