हरियाणा सरकार ने किसानों को जमीन के बदले दी नौकरी

गौरतलब है कि 660-660 मेगावाट क्षमता के दो यूनिट वाले इस थर्मल प्लांट के लिए सरकार ने वर्ष 1998 में जमीन अधिगृहीत की थी। इसके लिए कुल 133 जमीन मालिकों की दो एकड़ या इससे ज्यादा जमीन ली गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2009 में अधिगृहीत जमीन के एवज में नौकरी देने का प्रावधान किया था। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वे कभी किसानों का अहित नहीं चाहते और हमेशा किसानों के हित के लिए ही कार्य करने को प्राथमिकता देते हैं।
हुड्डा ने कहा कि भविष्य में यदि इस प्रकार की परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहित की जाएगी तो उनके स्वामियों को भी सरकारी नौकरियां देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी उनमें से 10 जमीन मालिक नाबालिग हैं। ऐसे में आज 123 भू स्वामियों को ही नियुक्त पत्र दिए जा रहे हैं तथा जब शेष 10 भू स्वामी बालिग हो जाएंगे तब उन्हें भी नियमानुसार नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications