यूपी: दो बच्चों मौत, मां ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

फिरोजनाबाद के दक्षित क्षेत्र में नाले निकट रेवले लाइन पर दो बच्चों के शव मिले। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी। कुछ ही देर में घटना स्थल पर भीड़ लग गयी। इसी बीच एक रानी नाम की महिला ने आकर बच्चों के शवों की पहचान अपने पुत्र शिवम(6) व पुत्री रचना(9) के रूप में की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चों की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति राजू ने की है।
रानी ने बताया कि उसने दस वर्ष पूर्व राजू से प्रेम विवाह किया था। राजू पंजाब के मुकसर गांव में मजदूरी किया करता था। गांव में मजदूरी न मिलने के कारण पिछले कुछ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। घर के हालात खराब होने पर उसे काम की तलाश में बाहर जाना पड़ा। वह बच्चों को लेकर काम की तलाश में एक दिन पूर्व फिरोजाबाद ट्रेन से यहां आया था।
रानी ने बताया कि राजू किराए पर कमरा ढूढऩे के लिए निकला था इस दौरान वह दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गया था। काफी देर बाद जब राजू वापस आया तो उसके साथ बच्चे नहीं थे। जब रानी ने राजू से पूछा की बच्चे कहां है तो उसने कहा कि सुजातगढ़ में उसे एक कमरा मिल गया है औ वह बच्चों को घर पर ही छोड़कर आया है ताकि वह उसे वहां ले जा सके।
इसके बाद वह रानी को भी अपने साथ ले जाने लगा। रास्ते में रानी ने बार-बार बच्चों के हालचाल पूछती रही तंग आकर राजू उसे भी राह में छोड़कर फरार हो गया। रानी ने काफी देर तक राजू का इंतजार किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अभी रानी कुछ कर पाती की उसे इस घटना की खबर मिल गयी। रानी ने कहा कि उसके पति ने ही दोनों बच्चों की हत्या की होगी। रानी की निशानदेही पर पुलिस राजू की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications