नोएडा एक्सटेंशन पर फैसला 17 अगस्त तक सुरक्षित

इस फैसले में सबकी नजर नोएडा एक्सटेंशन मे बने 75 हजार फ्लैटों पर थी। जिसमें कुल 1850 हेक्टेयर जमीन पर सुनवाई होनी थी। किसानों ने अपनी जमीन वापस लेने की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। इनमें 5 गांव बिसरख जलालपुर जिसकी 608 हेक्टेयर जमीन का फैसला होना था। इसके अलावा रोजा याकुबपुर, हैबतपुर गांवों पर फैसला होना था।
अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर से बिल्डर इस मामले पर किसानों से बातचीत शुरू करेंगे। इसके लिए वे किसानों को बढ़े हुआ मुआवजा देने की भी पेशकश कर सकते हैं। फिलहाल अभी इस मामले पर किसान क्या रूख अपनाते है इस पर से पर्दा 12 अगस्त तक उठेगा और उसके बाद नोएडा एक्सटेंशन के प्रोजक्ट का क्या भविष्य होगा यह पता 17 अगस्त को कोर्ट के फैसले के बाद ही तय हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications