जयराम रमेश ने किया गांधी का अपमान, सूत से किया जूता साफ

जब मंच पर बैठे दूसरे लोग अपनी बात लोगों से साझा कर रहे थे उसी समय जयराम रमेश ने उसी सूत की माला से अपने जूते साफ करने शुरू कर दिए। उनकी इस हरकत को वहां बैठे सभी लोगों ने देखा। लेकिन शायद मंत्री जी का कद इतना बड़ा था कि कोई उन्हें उनकी इस हरकत के लिए मना नहीं कर पाया। इतना ही नहीं मंत्री जी की इस हरकत को कैमरे ने भी कैद कर लिया था।
इस घटना के समय राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वहां मौजूद थे। यह प्रोग्राम गरीबों को बीपीएल आवास देने के लिए रखा गया था। मौके पर मंत्री जी की यह हरकत देख सभी लोग हैरान रह गए। गौर करने वाली बात है कि आखिर मंत्री जी किन कच्चे और धूल भरे रास्तों से होकर उस सभा में चीफ गेस्ट बनकर पधारे थे जो उन्हें उसी सूत की माला से जूते साफ करने पड़ गए जो उनके सम्मान में लोगों ने उन्हें पहनाई थी।
;












Click it and Unblock the Notifications