एक महीने में गूगल प्लस से जुड़े 2 करोड़ यूजर्स

गूगल ने 28 जून को गूगल प्लस को लांच किया था। इतने कम समय में इतने यूजर्स जुड़ जाने की वजह से यह अपने साथ सबसे तेज यूजर्स जोड़ने वाली सोशल नेटवर्किंग साइट बन गई है। अभी गूगल प्लस से दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर को कोई खतरा नहीं है। अभी गूगल ने इसे सभी के लिए नहीं खोला है। इस पर केवल वही लोग एकाउंट बना सकते हैं जिन्हें इसके लिए कोई रिक्वेस्ट भेजे। गूगल प्लस अभी शुरुआत कर रहा है ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि यह फेसबुक और ट्विटर को पछाड़ पाएगा।
फेसबुक के इस समय 750 मिलियन यूजर्स हैं। हाल ही में फेसबुक ने वीडियो चैटिंग की सुविधा भी शुरू की है। गूगल प्लस में भी इसी तरह एक साथ 10 लोगों से वीडियो चैटिंग की जा सकती है। फेसबुक पर जितने भी यूजर्स हैं उनमें से ज्यादातर इस साइट पर एक्टिव रहते हैं। गूगल प्लस पर केवल यूजर्स के नंबर के बारे में बताया गया है। वे एक्टिव हैं इस पर या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
इनमें से बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जिनके तीनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर और गूगल प्लस पर एकाउंट हैं। गूगल प्लस की शुरुआती सफलता को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले समय में यह फेसबुक और ट्विटर को कड़ी टक्कर दे सकता है। भारत में भी गूगल प्लस धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है। आने वाले 2 या 3 महीने में यह और भी पॉपुलर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications