दिल्ली: बैंक हेड कैशियर के घर से एक करोड़ की चोरी

इन लोगों के जाने से पहले ही घर में काम करने वाला नौकर गुरु भी काम करके चला गया था। रात में वह पत्नी से चाबी लेकर घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा में कुंडी लगी थी जबकि ताला नहीं था। अंदर जाने पर बेड में बने बाक्स की जांच की। उसमें रखे 80 लाख रुपये और आलमारी से करीब 20 लाख के जेवरात गायब थे। हरीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर रणजीत नगर में व्यवसायी के घर से बदमाशों ने 18 लाख के गहने और नकदी की चोरी कर ली।
मनमोहन खन्ना सपरिवार पटेल नगर में रहते है। उनका आनंद पर्वत में ऑटो पाटर्स का कारोबार है। शाम को उसकी पत्नी और बहू घुमने के लिए गई थी। रात में जब मनमोहन और उसका बेटा विभोर घर पहुंचा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया। अलमारी से बदमाशों ने करीब 18 लाख रुपये के जेवरात व पचास हजार रुपये गायब पाया। उनलोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।












Click it and Unblock the Notifications