हिन्दू विरोधी है सांप्रदायिक हिंसा निरोधक बिल: विहिप
विहिप महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने जंतर-मंतर पर एक रैली में कहा कि दुनिया में हर जगह कोई भी व्यक्ति दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। यह सरकार ऐसा कानून ला रही है, जिसके तहत किसी हिन्दू को सांप्रदायिक अपराध करने का आरोप लगाने वाला व्यक्ति की आरोप सिद्ध करने की जिम्मेदारी नहीं होगी, बल्कि अभियुक्त को खुद को निर्दोष साबित करना होगा। उन्होंने कहा कि यह गैर हिन्दू को बिना सजा के अपराध करने की छूट देता है, जबकि किसी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के हमले की सूरत में हिन्दू खुद का बचाव करने में असमर्थ रहेंगे।
तोगडि़या ने सोनिया गांधी पर वार करते हुए कहा कि सोनिया द्वारा गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद असल में 'राष्ट्रीय औरंगजेब परिषद" है। विहिप और अन्य छोटे संगठन इस विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे और उसे संसद में पारित नहीं होने देंगे। तोगड़िया ने कहा कि यह विधेयक कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विहिप का विरोध दिल्ली से शुरू होगा। यहां के अलग-अलग इलाकों में 26 जुलाई से 31 जुलाई तक विरोध दर्ज किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications