कैश फॉर वोट में रेवती रमन से होगी आज पूछताछ

दिल्ली पुलिस को इस मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में स्थिति रिपोर्ट पेश करनी है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद तीन साल पुराने इस मामले की जांच में तेजी आई है। कोर्ट की खिंचाई के बाद दिल्ली पुलिस ने अमर सिंह के पूर्व सहयोगी संजीव सक्सेना और सुहेल हिंदुस्तानी से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। सक्सेना और हिंदुस्तानी से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह से भी पूछताछ की है। संजीव सक्सेना और सुहैल हिंदुस्तानी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. संजीव सक्सेना और सुहैल हिंदुस्तानी ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि पैसा अमर सिंह के घर से आया था। लेकिन बाद में जब अमर सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications