यूपी: जमीन के लिए भाई ने की भाई की हत्या

समाज में अब रिश्तों के कोई मायने नहीं रहे। जमीन जायजाद के लिए कहीं बेटा बाप का खून बहा रहा है तो कहीं भाई-भाई के खून का करने का तैयार है। बुलन्दशहर की चन्द्रलोक कालोनी में रहने वाले वकील मनोज शर्मा अपनी पत्नी के साथ घर से निकले। वह घर से कुछ दूरी पर ही पहुंच थे कि सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार आए और उन्होंने गाड़ी रोकर मनोज पर गोली चल दी।
हमलावरों ने मनोज को दो गोलियां मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी व आस-पास के लोग कुछ प्रतिक्रिया कर पाते उससे पहले ही हमलावर वहां से भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मनोज की मां मुन्नी देवी का कहना है कि मनोज की हत्या उसके छोटे बेटे अनिल ने करायी है। मुन्नी देवी ने बताया कि मनोज व अनिल के लिए जमीन को लेकर विवाद चल रहा था मामला न्यायालय में था।
अनिल पहले भी हत्या की धमकी दे चुका था। पुलिस के अनुसार अनिल हत्या के बाद से ही फरार है तथा मनोज की हत्या अनिल ने स्वयं नहीं बल्कि किसी अन्य से करायी है। फिलहाल पुलिस अनिल का पता लगाने का प्रयास कर रही है। एसपी क्राइम जीएन त्रिपाठी का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है उम्मीद है कि जल्द ही अनिल का पता लगा लिया जाएगा जिसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications