स्कूल से लेट आने का कारण पूछने पर छात्रा ने किया आत्मदाह

बुधवार को सरोज शाम करीब पांच बजे आई। मां ने घर देर से आने का कारण पूछा, तो सरोज ने कोई जवाब नहीं दिया। वह गुमसुम ही रही। गुरमेल ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके दोनों बेटे मंजीत और शमशेर गांव के ही स्कूल में पढऩे चले गए और वे सब्जी लेकर गांव में बेचने निकल गए। घर पर सरोज और उसकी मां हरजीत कौर ही थी।
सुबह दस बजे के करीब सरोज स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। स्कूल जाते वक्त उसकी मां ने फिर से घर देर से आने के बारे में पूछा तो वह गुस्सा गई। गुस्से में सरोज छत पर चली गई और वहीं पर मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा लिया। आग लगने के बाद सरोज छत से छलांग लगा दी। कूदने के बाद सरोज ने चीखना शुरू किया तो आवाज सुनकर उसकी मां छत पर गई।
सरोज को जलता देख हरजीत ने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी आ गए। सभी लोगों ने मिलकर आग बुझाई और सरोज को अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में कालांवाली के एएसआई भूप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता गुरमेल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications