दिल्ली: ट्रेनी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर को गोली मारी

कैलाश चंद यादव (38) निहाल विहार थाने में तैनात था। थाने के क्यूआरटी में ही आरोपी प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह (26) ने सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी। अमरजीत अविवाहित है और पश्चिमी दिल्ली में किराए पर रहता है। दोनों में कुछ बात को लेकर अनबन थी। हालांकि, इस घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी अमरदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
शाम करीब पांच बजे सब इंस्पेक्टर कैलाश चंद यादव थाने के आईओ रूम में अन्य दोस्तों के साथ बैठा था। उसी समय आरोपी सब इंस्पेक्टर अमरजीत आया और सर्विस रिवाल्वर से कैलाश पर दो गोली चला दी। एक गोली पेट तो दूसरी गोली कैलाश की छाती पर लगी। कैलाश मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला था। जबकि वर्तमान समय में वह पत्नी और बेटा-बेटी के साथ दिलशाद गार्डन में रह रहा था। 2009 में सब इंस्पेक्टर भर्तीअमरजीत कैलाश के अधीन डी कोर्स पूरा कर रहा था।
सूत्रों की माने तो करीब पांच दिन पहले कैलाश की हाईकोर्ट में किसी मामले में पेशी थी। उसने अमरजीत को फाइल लेकर कोर्ट आने के लिए कहा था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचा। इसी पर दोनों में बहस हुई थी, जिसकी शिकायत कैलाश ने अमरजीत के पिता सुनहारा सिंह से कर दी थी। इसके बाद अमरजीत के पिता उसे समझाने के लिए भटिण्डा से दिल्ली के सागरपुर आए। उसके बाद से ही अमरजीत परेशान रहने लगा। वर्ष-2008-09 में उसे राष्ट्रपति से पुरस्कार भी मिला था। कैलाश अप्रैल से निहाल विहार थाने में तैनात हुआ था। जबकि अमरजीत दो माह पूर्व ही रणहौला थाने से निहाल विहार आया था।












Click it and Unblock the Notifications