सावन में कीजिए 'मानसून डेटिंग'
लेकिन वक्त ने करवट ली और बहुत सारी चीजों को बदल दिया। आज पति-पत्ती शादी से पहले ही आपस में मिलते-जुलते और बातें करते हैं, इसलिए उन्हें किसी बहाने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी कुछ चीजों की महक आज भी जिंदा है।
सावन उसी का उदाहरण है क्योंकि सावन केवल पूजा-पाठ के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि ये तो प्रेम की नयी परिभाषा गढ़ता है। सावन के आते ही मौसम खुशनुमा हो जाता है। इस मौसम में बरसात के कारण मन मदहोश हो जाता है। रही सही कसर हमारे फिल्म वाले और टीवी वाले पूरा कर देते हैं। लेकिन इन सब के पीछे मकसद सिर्फ इतना ही है कि सावन अपनों को करीब ले आता है।
आजकल डेटिंग शब्द बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है लेकिन डेटिंग सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं में ही नहीं होती है बल्कि डेटिंग उन पति-पत्नियों के बीच में भी हो सकती है जो लंबे अरसे घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों से जूझ रहे हैं और एक-दूजे को समय नहीं दे पा रहे हैं।
इसलिए साथियों देर किस बात की है, बदरा ने बरसना शुरू कर दिया है, चारों ओर हरियाली ही हरियाली है, कोयल की कू-कू से माहौल बहुत ज्यादा ही खुशनुमा हो गया है, बस आपको, अपने प्यार को आवाज देने की दरकार है। ले जाईये अपने हमसफर को एक मानसून डेटिंग पर फिर देखिये किस तरह ये सावन आपके जीवन का सबसे खूबसूरत सावन बन कर रह जाता है....।













Click it and Unblock the Notifications