भारत-पाक वार्ता से खुश है अमेरिका: हिलेरी क्लिंटन

US welcomes India-Pakistan talks: Hillary Clinton
दिल्‍ली। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत-पाक वार्ता पर भारत के नजरिए की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली इस वार्ता का अमेरिका समर्थन करता है। हिलेरी क्लिंटन ने आज भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा से लगभग ढ़ाई घंटे लंबी वार्ता की। इस वार्ता के बाद हिलेरी क्लिंटन ने प्रेस कॉफ्रेंस में भी हिस्‍सा लिया।

यह वार्ता मुंबई में हुए बम धमाकों के एक सप्‍ताह के भीतर ही हुई है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ है। आतंकवाद से भारत और अमेरिका दोनों को ही खतरा है। आतंकवाद से निबटने के लिए दोनों देश मिलकर रणनीति बनाएंगे। इस वार्ता में आतंकवाद ही मुख्‍य मुद्दा था। क्लिंटन ने कहा कि जल्‍द ही भारत और पाकिस्‍तान को वार्ता में शामिल होना है और हम उम्‍मीद करते हैं कि यह वार्ता कारगार साबित होगी।

इस वार्ता में आतंकवाद के अलावा हिलेरी क्लिंटन और एसएम कृष्‍णा ने ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान और व्‍यापार संबंधी कई मामलों पर चर्चा की और साझा सहयोग के लिए परस्‍पर प्रतिबद्धता भी दिखाई। क्लिंटन ने कहा कि भारत इस सयम एशिया की उभरती हुई ताकत है और दोनों देशों में व्‍यापार को बढ़ावा मिलना चाहिए।

हिलेरी क्लिंटर ने कहा कि आतंकवाद ने भारत-पाक वार्ता के बीच हमेशा ही रुकावटें डाली हैं। इस बार मुंबई में हुए बम धमाकों का असर दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता पर नहीं पड़ रहा है। जो दोनों देशों के संबंधों को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए सराहनीय है। 2008 में मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के बीच किसी तरह की वार्ता नहीं हो पाई थी और दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+