दिल्‍ली: इलाज में देरी तो होने लगी डाक्टरों की पिटाई

Delhi: Doctors assaulted over delay in treatment
दिल्ली। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में अपने मरीज को पहले इलाज की मांग कर रहे लोगों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर एक डॉक्टर को जबरन अपने साथ एंबुलेंस में बिठा कर ले गए। हांलाकि बाद में छोड़ दिया। मामले में डिप्टी स्पीकर विधानसभा अमरीश गौतम के बेटे भी शामिल था। घटना से गुस्साएं डॉक्टरों ने काफी देर तक काम बंद कर दिया था, हांलाकि बाद में वह इस शर्त पर काम पर लौटे कि दोषियों पर 24 घंटे में पुलिसिया कार्रवाई की जाए।

छत से गिरने से चोटिल घडौंली डेयरी फार्म निवासी तीन वर्षीय दीपक को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का आरोप है कि सोमवार शाम अस्पताल आए कुछ लोग दीपक को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मुहैया कराने व जीटीबी रेफर करने की मांग करने लगे। रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान ही उन लोगों ने डॉ नवीन और डॉ. मनीष से गाली गलौच और मारपीट करने लगे।

डॉ मनीष का कहना है कि बच्चे का इलाज व उसे रेफर करने के लिए पेपर बनाए ही जा रहे थे कि वह गाली गलौच पर उतारु हो गए, उनके साथ मारपीट भी की, जिसमें उनका चश्मा भी टूट गया। हंगामा करने वालों ने डूटी पर मौजूद सीएमओ डॉ ओएस तोमर को बच्चे के साथ एंबुलेंस में जबरन बिठा ले गए। हांलाकि बाद में छोड़ दिया। मामले में आरोपी डिप्टी स्पीकर के बेटे का कहना है कि वह एंबलेंस में बच्चे की देखभाल डॉक्टर को अपने साथ ले गए थे, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+