डा. सचान की मौत से पूर्व कौन सांसद आया था जेल?

Uttar Pradesh: Role of BSP MP suspected in ex-deputy CMO's death
लखनऊ। डिप्टी सीएमओ डा. वाईएस सचान की हत्या से पूर्व एक सांसद जेल आया। किसी कैदी से मुलाकात की और चला गया। यह सबकुछ होने के बाद भी जेल के दस्तावेजों में सांसद का नाम व गाड़ी का नम्बर दर्ज नहीं है। यह सांसद कौन था और जेल क्या करने आया था। सीबीआई इस सवाल का जवाब खोज रही है। जेल अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। फिलहाज सीबीआई अधिकारी जेल प्रशासन पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं।

सीएमओ परिवार कल्याण डा. बीपी सिंह की हत्या का मामला हो या फिर डिप्टी सीएमओ डा. वाईएस सचान की जेल में मौत। दोनों ही मामलों में प्रदेश के एक सांसद का नाम आया। कहा गया कि सांसद के जेल अधिकारी से बहुत अच्छे सम्बंध हैं दोनो पुराने दोस्त हैं। एक दूसरे के कामों में दोनों मददगार साबित होते हैं। वही जेल अधिकारी लखनऊ जेल में तैनात थे जब डा. सचान की मौत हुई। कहा जा रहा है कि जेल अधिकारी का तबादला लखनऊ जेल में सांसद के पत्र पर हुआ वह पत्र आज जेल प्रशासन के पास है जबकि उसकी प्रतियां प्रदेश सरकार के कई अन्य अधिकारियों ने करा रखी हैं।

सीबीआई के सामने समस्या है कि वह सांसद से किस आधार पर पूछताछ करें। सीबीआई के हाथ फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं लगा है जिससे वह सांसद पर पकड़ मजबूत कर सके। सीबीआई को पता चला कि सांसद डा. सचान की मौत से पूर्व जेल गए थे। सांसद जेल गये परिसर में उनका काफिला खड़ा रहा और सांसद गाड़ी उतरकर जेल इमातर के भीतर गए बावजूद इसके न तो गाडिय़ों के नम्बर कहीं दर्ज किए और न ही सांसद का नाम उस रजिस्टर पर दर्ज है जिसमें आने जाने वालों के नाम व पते लिखे जाते हैं।

सीबीआई के सामने समस्या है कि वह इस मकडज़ाल को किस प्रकार काटे कि आरोपी की तस्वीर उसके सामने साफ हो सके। सीबीआई को सांसद के जेल जाने के सबूत तो मिल रहे हैं लेकिन उसके प्रमाण कागजों पर नहीं मिले जिसका आधार लेते हुए सीबीआई अपनी रिपोर्ट में सांसद के नाम का उल्लेख कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+