यूपी में युवती सहित दो की ट्रेन से कटकर मौत

Uttar Pradesh
लखनऊ। प्रदेश में रेल हादसे थम नहीं रहे हैं। तीन दिन पूर्व मालगाड़ी पटरी उतरने की घटना के बाद अब गोरखपुर में दो अलग अलग स्थानों पर रेलवे के गैंगमैन और एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। गैंग मैन की मौत तो टे्रन के लॉक कसने के दौरान हुई। लॉक कसते वक्त उसे पता भी नहीं चला कि रेलवे ट्रैक पर वैशाली एक्सप्रेस आ रही है।

राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में रहने वाले रामनयन यादव रेलवे में गैंगमैन थे। रामनयन रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर पटरी लाक कस रहे थे। उन्हें इस बात अंदाजा भी नहीं था कि जब वह ट्रैक पर पटरी ठीक कर रहे होंगे उसी वक्त ट्रेन आ जाएगी। ऐसा ही हुआ रामनयन पटरी ठीक कर रहे थे।

उसी समय रामनयन देवरिया से आ रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। हालांकि रेलवे अधिकारी इस मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वह पटरी ठीक कर रहा होता तो दूसरी ओर से आती हुई ट्रेन की आवाज उसे अवश्य सुनायी देती लेकिन इस मामले में जीआरपी अधिकारी कोई सही बयान नहीं दे पा रहे है। राम नयन की मौत तो पटरी पर डयूटी के दौरान हुई है लेकिन मौत के कारण अभी भी विवाद के घेरे में हैं।

उधर एक अन्य दुर्घटना में रिहखिया रेलवे क्राङ्क्षसग के पास गोरखपुर से मोतिहारी जा रही बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से युवती की मौत हो गयी। पटरी के निकट युवती का शव मिलने के बाद जीआरपी अधिकारी शव की शिनाख्त कराने में जुट गये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आस-पास का कोई भी व्यक्ति युवती को नहीं पहचानता था।

लोगों का कहना था कि उक्त युवती रेलवे क्राङ्क्षसग के पास स्थित एक मंदिर आयी हुई थी और मन्दिर से निकल कर पटरी के पास आकर खड़ी हो गयी। जब ट्रेन उसके करीब आयी तो वह युवती ट्रेन के आगे कूछ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद जीआरपी इसे खुदकुशी कहने पर विवश हो गयी। हालांकि युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+