ईटीवी को खरीदेगा सोनी एंटरटेनमेंट

यह डील सोनी को रीजनल मार्केट में पकड़ मजबूत करेगी। वहीं सोनी के प्रतियोगी जी और स्टार ने पहले ही कई न्यूज चैनल और इंटरटेनमेंट के चैनल लांच कर दिए हैं। सोनी को चलाने वाली यह कंपनी मल्टी स्क्रीन मीडिया के 6 चैनल हैं। सोनी के अलावा यह सब टीवी, सेट मैक्स, सोनी पिक्स, एएक्सएन और एनिमेक्स चैनल चलाती है। इस डील की मंजूरी से पहले ही ईटीवी ने हर घंटे प्रसारित होने वाले समाचारों का प्रसारण रोक दिया है।
यह किसी मीडिया हाउस की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी। इससे पहले टाइम वार्नर ने एनडीटीवी के चैनल इमेजिन टीवी की 92% हिस्सेदारी 126.5 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। इसके अलावा डिजने ने भी यूटीवी में 32.1 % हिस्सेदारी 200 मिलियन डॉलर में खरीदी थी।












Click it and Unblock the Notifications