मध्‍य प्रदेश: दरिंदा पति 3 साल तक पीता रहा पत्‍नी का खून

Madhya Pradesh: Man drank wife's blood for 3 years
भोपाल। मध्‍य प्रदेश में एक आदमी पर ऐसी सनक सवार हुई कि वह रियल लाइफ में वैम्‍पायर बन बैठा। जी हां मध्‍यप्रदेश के दामोह जिले में एक आदमी 3 साल तक अपनी ही पत्‍नी का खून पीता रहा। दीपा अहिवार नाम की महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति पिछले 3 साल से सिरंज से उसका खून निकाकर पीता था। किसी को बताने पर उसने उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी।

मीरा अहिवार की शादी शिकारपुर गांव के महेश अहिवार नाम से 2007 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह सिरंज की मदद से उसकी नसों से खून निकालकर पीने लगा। उसका कहना था कि पत्‍नी का खून पीने से उसे ताकत मिलती है। जब दीपा गर्भवती हो गई फिर भी उसने उसका खून पीना नहीं छोड़ा। जब उसने बच्‍चे को जन्‍म दिया तो वह अपने पति को खून पिलाने से मना करने लगी। इसके बाद उसके पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की।

दीपा किसी तरह अपने बच्‍चे को साथ्‍ा लेकर अपने दरिंदे पति के चुंगल से निकलने में कामयाब हो गई। वह अपने पिता के घर पहुंची जहां अपने पिता के साथ मिलकर वह स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कराने पहुंची। लेकिन पुलिस ने दूसरे इलाके का मामला बताकर मामला दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद उस महिला ने अपने पिता के साथ्‍ा मिलकर उस हिंदरोई पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज कराया जहां उसका पति रहता था। पुलिस ने शारीरिक उत्‍पीड़न के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+