दिल्ली: रुपये फंसे तो कर लिया ब्रोकर को अगवा
दिल्ली।
एक शेयर ब्रोकर को अगवा कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्रोकर राकेश राजपूत (32) को इनके चुंगल से मुक्त करा लिया। आरोपियों की पहचान महेश शर्मा (28) दिनेश सिसोदिया (32) धर्मेंद्र लवली (25) और मोहम्मद अकरम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो कार, एक बाइक, एक लाख रुपये और अन्य सामान भी बरामद किया है। अकरम डीयू और धर्मेंद्र मेरठ के कालेज से ग्रेजुएट है। id="toptextpromo">प्रीत
विहार थाने में लवनीश नामक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई की अज्ञात बदमाशों ने पीएसके (पूर्व सांस्कृतिक केंद्र) के पास से उसके दोस्त राकेश राजपूत को अगवा कर लिया है। बदमाश उसे छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये फिरौती मांग रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राकेश रुपयों की लेन-देन के चलते अजय नामक युवक से मीटिंग करने आने वाला था। वहीं से रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया। पुलिस ने लवनीश से बदमाशों को रुपये देने की बात करने के लिए कहा। योजना के तहत भजनपुरा बुलाने के बाद राकेश को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बाइक पर आए धर्मेंद्र और अकरम को दबोच लिया। दो आरोपी कुलदीप और राहुल फरार हो गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने दिनेश और महेश को भी दबोच लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि अजय ने इनके माध्यम से राकेश को शेयर में लगाने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। राकेश ने रुपयों को चंडीगढ़ में लवनीश को दे दिए थे। राकेश का लवनीश से संपर्क नहीं हो पा रहा था। उन्हें लगा कि उनके रुपये फंस गए। इसके चलते उन्होंने अपने रुपये निकालने के लिए राकेश को अगवा किया।











Click it and Unblock the Notifications