दिल्‍ली: इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या

Delhi: Software engineer killed his wife
दिल्ली। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी फैशन डिजाइनर पत्नी की शनिवार रात हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को दीवान में डाल दिया। नोएडा के सेक्टर-11 में रहने वाले इस इंजीनियर सर्वेंदु मिश्र दिल्ली के एक इंस्टीटूट में कंप्यूटर टीचर है जबकि उसकी पत्नी प्रज्ञा सेक्टर-5 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी।सर्वेंदु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार देर रात दोनों में कहासुनी हो गई जो बाद में हाथापाई में बदल गई रात करीब डेढ़ बजे सर्वेंदु ने पहले ताले से पत्नी के सिर पर वार किया, बाद कूलर के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को उसने घर के ही दीवान में रख दिया। मूलत: यूपी के संत रविदास नगर निवासी सर्वेंदु पत्नी के साथ पिछले 15 दिनों से किराए पर रह रहा था। वर्ष 2005 में दोनों की शादी हुई थी। नोएडा में जॉब मिलने के बाद सर्वेंदु पत्नी के साथ वहीं रहने लगा। प्रज्ञा की मां ने ही नोएडा में दोनों के रहने की व्यवस्था की थी। प्रज्ञा के मामा कपिलदेव त्रिपाठी यूपी में वरिष्ठ आईएएस हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रज्ञा ने जहां नौकरी करती थी वहां बता रखा था कि वह अविवाहित है। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई थी। गोपीगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी शिक्षक पारसनाथ मिश्र के तीन पुत्रों में मझले सर्वेंदु ने जौनपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वह दिल्ली में पढ़ने लगा। सर्वेंदु के भाई इंदू ने बताया कि मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव के शिवबहादुर दुबे की लड़की प्रज्ञा भी वहीं पढ़ती थी। 2005 में उसकी शादी हुई ।

नोएडा में जॉब मिलने के बाद सर्वेंदु अपनी पत्नी को लेकर नोएडा में रहने लगा। प्रज्ञा के मामा कपिलदेव त्रिपाठी वरिष्ठ आईएएस हैं। सर्वेंदु का अधिक खयाल उसके ससुराल वाले ही रखते थे। प्रज्ञा की मां ने नोएडा में दोनों के रहने की व्यवस्था की थी। सर्वेंदु और उसकी पत्नी प्रज्ञा के बीच अनबन की जानकारी होने पर सर्वेंदु के पिता पारसनाथ मिश्र और उसकी मां गायत्री नोएडा गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+