हत्थे चढ़ा मुंबई ब्लास्ट का संदिग्ध आतंकी, आईबी करेगी पूछताछ

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार किशनगंज के महेशपुर गांव में माहताब आलम के घर में किराये पर पिछले 15 दिनों से रह रहा था। रियायुल सरकार से आईबी और बिहार स्पेशल ब्रांच पूछताछ कर रही है। पुलिस ने माहताब आलम को भी रविवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है कि रियाउल सरकार किशनगंज में माहताब आलम के घर में पिछले 15 दिनों से क्यों ठहरा था?
उल्लेखनीय है कि किशनगंज के बुआ खली थाने में बांग्लादेशी नागरिक रियायुल सरकार के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। विदेशी अधिनियम 14, 212 और 120 बी के तहत विदेशी नागरिक होने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रियाउल बंग्लादेश के ढाका का रहने वाला है। रियायुल के तीनों मोबाइल में लगभग अस्सी हज़ार रुपये का बैलेंस है और बांग्लादेश, नेपाल और भारत में कई जगह बैंक अकाउंट हैं।
मालूम हो कि रियाउल सरकार को गिरफ्तार करने गई पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पहले तो सरकार ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की मगर पकडे जाने पर काफी समय तक पुलिस को गुमराह करता रहा। रियाउल ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना नाम सही नहीं बताया था। और खुद को हैदराबाद के मैसूर का नागरिक बताया था।
ऐसे में पुलिस रियाउल की गिरफ्तार मुंबई विस्फोट से जोड़कर देख रही है और उसे उम्मीद है कि पूछताछ पर कुछ ऐसे तथ्य सामने आयेंगे जो आतंकी हमले से पर्दा उठाने में कारगर साबित होंगे।फ पुलिस की टीम सरकार से गहनता से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े लोगों के तार खंगलाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications