प्रेमिका हाथ से निकली तो जालिम बन गया इंजीनियर

पुलिस ने इसके पास से दो मोबाइल, कार और व्यवसायी से लिए गए सात लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने पश्चिम विहार निवासी विक्रमजीत सिंह (28) की गिरफ्तारी से बुराड़ी में हुई महिला की हत्या का मामला भी सुलझाने का दावा किया है।
पश्चिम दिल्ली के एक कारोबारी ने सात जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन बताते धमकी दी कि अगर वह 15 लाख नहीं देगा तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने पाया कि बुराड़ी निवासी रेणु के नंबर से धमकी दी जा रही है, जबकि रेणु की हत्या हो चुकी है।
पुलिस ने योजनानुसार सात लाख में सौदा तय कर विक्रमजीत को रुपये लेने बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास बुलाया। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियर विक्रमजीत ने बताया कि 2005 में आईपी विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद 2006 में बतौर इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी एनालसिस्ट गुड़गांव स्थित एक कंपनी में सात लाख के पैकेज पर काम करने लगा।
यहां उसे एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन कुछ ही दिन बाद लड़की उसके जूनियर से प्यार करने लगी। कंपनी ने जूनियर लड़के को अमेरिका भेज दिया था। अमेरिका से आने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। विक्रमजीत उसके मंगेतर को रास्ते से हटाना चाहता था।
उगाही का फैसला करने के बाद उसने फर्जी तरीके से फोन लेने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। अचानक उसे रेणु की याद आई जो उसके दोस्त के साथ एक बार मिली थी। लड़की का मंगेतर सितंबर में आने वाला है। विक्रमजीत सात जुलाई को रेणु की हत्या कर फरार हो गया। वह रेणु के फोन से उगाही का कॉल करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications