गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लूटेरे बनने जा रहे थे

हथियारबंद तीन युवक नत्थू कालोनी चौक स्थित मुथुट फाइनेंस में घुस गए। उस समय ब्रांच के मैनेजर सुनील ठाकुर और कर्मी सुभाष राय दफ्तर बंद कर रहे थे। बदमाशों ने कट्टा निकाल कर धमकाते हुए अलमारियों की चाबियां मांगी, लेकिन शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। इस बीच वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों आसपास के रहने वाले हैं और अच्छे घरों से संबंध रखते हैं।
बॉबी ने बताया कि एमए करने के बाद वह काफी समय से बेरोजगार था। उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। इसके लिए उसने मुथुट फाइनेंस में लूटपाट की साजिश रची। बॉबी ने कमल और अंकित को साजिश में शामिल कर लिया। दफ्तर की रैकी की गई। वहां न तो सीसीटीवी कैमरे थे और न ही गार्ड। भीड़भाड़ कम होने की वजह से शाम का समय चुना गया। वारदात को अंजाम देने के लिए बॉबी ने जीटीबी एंक्लेव इलाके से एक बाइक चोरी भी की। बॉबी ने बताया कि दो गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए उसने यह कदम उठाया।
;











Click it and Unblock the Notifications