मुंबई बम धमाके: एश्वर्या से कुछ सीखें सुबोध कांत सहाय

ऐसा नहीं था कि सुबोध कांत सहाय को मुंबई में हुए बम धमाकों की जानकारी नहीं थी। यह घटना 7 बजे से पहले हुई है और वे उस समय अपने घर पर ही मौजूद थे। घटना की जानकारी मिल जाने के बाद भी उन्होंने दिल्ली के पांच सितारा होटल में आयोजित फैशन शो में जाने का प्रोग्राम कैंसल नहीं किया। यह फैशन शो 10 बजे के बाद शुरू हुआ था। वहीं जिस समय मुंबई में बम ब्लास्ट हुआ उस समय एश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन एक प्रोग्राम में शरीक हो रहे थे। जिसमें एश्वर्या राय को फ्रेंच सम्मान से सम्मानित किया जाना था। ब्लास्ट से दुखी एश्वर्या राय ने यह सम्मान लेने से मना कर दिया।
विपक्ष ने भी नहीं जताया विरोध
हर मामले पर सरकार को घेरने वाली भारतयी जनता पार्टी ने भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की। इसकी भी एक वजह थी। इस फैशन शो में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रधान भी मौजूद थे। यह फैशन शो उनकी बेटी ने ही आयाजित कराया था। इतना सब हो जाने के बाद भी नेताओं की बेशर्मी देखिए। सुबोध कांत सहाय जो कि केबिनेट स्तर के मंत्री हैं कहते हैं कि हमलों के बाद भी जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए। इसको चलते रहना चाहिए।
मुंबई में हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों का दर्द शायद उन्हीं नेताओं तक नहीं पहुंचता है जिन्हें जनता अपना नेता चुनती है। इन नेताओं ने भले ही बम धमाकें में मारे गए लोगों के प्रति सहानुभूति न दिखाई हो लेकिन एश्वर्या राय ने खुद को इस दुख में शामिल किया। उन्होंने मुंबई में हुए बम धमाकों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए न सिर्फ फ्रेंच सम्मान लेने से मना कर दिया बल्कि इन धमाके में मारे गए लोगों के लिए मौन भी रखा।












Click it and Unblock the Notifications