एनडी तिवारी को कोर्ट ने फिर फटकारा

गौरतलब है कि जैविक संतान होने का दावा करने वाले रोहित शेखर के पितृत्व मामले में फंसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने 'व्यक्तिगत हलफनामा" दायर किया है। कांग्रेसी नेता ने अपने हलफनामे में कहा है कि अपनी इस उम्र और इस देश को करीब 70 साल की बेदाग सार्वजनिक छवि पर, मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर विश्वास करता हूं और डीएनए परीक्षण के लिए किसी मजबूरी के खिलाफ सुरक्षित महसूस करता हूं।
तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के कई पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए डीएनए परीक्षण के लिए खून के नमूने नहीं देने के अपने कदम को सही ठहराया। रोहित ने तिवारी द्वारा अदालत के खून के नमूने देने के आदेश का पालन नहीं करने पर इस कांग्रेसी नेता के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications