करजई के भाई के हत्यारे को सरेआम फांसी पर लटकाया

इस हत्या की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इसके बाद तालिबान से बदला लेने के लिए होमगार्ड को फांसी पर चढ़ाया गया। इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ न तो कोई मुकदमा दायर किया गया और न ही कोई सुनवाई हुई। फैसला सुनाया वो भी अफगानी सुरक्षा अधिकारियों ने। वो भी सीधा मौत का फरमान जारी किया गया। हत्या के आरोपी को हजारों की भीड़ के सामने फांसी पर लटकाया गया।
अहमद वली करजई की हत्या में गिरफ्तार किए गए बॉडीगार्ड को गुरूवार को कंधार के पब्लिक स्क्वॉयर पर लगभग 20 मिनट तक फांसी पर लटकाए रखा गया। इस घटना ने यह भी साबित कर दिया कि अमेरिका भले ही अफगानिस्तान में कानून व्यवस्था स्थापित करने के लाख दावे करता हो लेकिन वहां जंगल राज अब भी बरकरार है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई को भी इस वाकिए की जानकारी बाखूबी होगी।












Click it and Unblock the Notifications