दिल्‍ली: साहसी बहू ने घर को लुटने से बचाया

Delhi: Courageous women saved house from robbing
दिल्ली। जख्मी होने के बाद भी एक महिला ने घर को लूटने से बचा लिया। घर की पुरानी नौकरानी अपने प्रेमी और बेटी की नौकरी करने की बात कहकर घर में घुसी और सास-बहू को जख्मी कर लूटपाट की कोशिश की। बहू वीना (53) ने हिम्मत से काम लिया और नौकरानी राधिका को पकड़ लिया। शोर होने पर उसका प्रेमी टी. रमेश फरार हो गया, लेकिन क्यूआरटी की टीम में मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे दबोच लिया। मूलत: तमिलनाडु निवासी राधिका और टी. रमेश का मकसद लूटपाट कर शादी कर तमिलनाडु में बसना था।

जिला पुलिस उपायुक्त मीनू चौधरी ने बताया कि रमेश पत्नी वीना और मां शादी देवी (80) के साथ लोक विहार के ए-ब्लॉक में रहता है। रमेश का सदर बाजार में कपड़ों का कारोबार है। सोमवार शाम रमेश अपने फैक्टरी में था, जबकि उसकी पत्नी और मां घर पर थीं। तभी नौकरानी राधिका घर पहुंची। उसने वीना को अपनी बेटी और प्रेमी टी. रमेश को फैक्टरी में नौकरी दिलाने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया।

इसी दौरान टी. रमेश पानी पीने के बहाने घुसा। राधिका ने शांति देवी और टी. रमेश ने वीना पर सरिया से हमला कर दिया।

शोरशराबा दोनों वहां ने प्रयास किया, लेकिन वीना ने राधिका को दबोच लिया, जबकि टी. रमेश भाग गया। बाद में पुलिस ने टी. रमेश को दबोच लिया। राधिका ने वीना के घर एक माह तक काम किया था। वह अकसर प्रेमी और बेटी को फैक्टरी में नौकरी पर रखने को कहती थी। राधिका का पति ने उसे छोड़ रखा है और वह प्रेमी संग रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+