2जी स्पेक्ट्रम: हाईकोर्ट ने अंबानी और टाटा के खिलाफ याचिका खारिज की

याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि अब इस मामले में याचिका कर्ता सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर नहीं कर पाएगा। इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने भी याचिका दायर करने वाले फुरखान और धमेंद्र पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया था।
दाखिल याचिका में यह सीबीआई पर यह आरोप लगाया गया था कि सीबीआई इस मामले में इन सभी को बचाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद इस याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश किया गया। आज दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इस याचिका को खारिज कर सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को सही ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications