अब हर गरीब को मिलेगा भर पेट भोजन

Delhi: Grain for poor people at low cost
दिल्ली। अब देश में गरीब भूखेपेट नहीं सोएंगे। मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) ने लंबे विचार-विमर्श के बाद खाद्य सुरक्षा विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी। अब इसे कैबिनेट के पास मंजूरी को भेजा जाएगा। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों (बीपीएल) को प्रति माह सात किलो प्रति व्यक्ति की दर से अनाज देने पर सहमति बनी है। इसके लिए उन्हें तीन रुपये किलो पर चावल, दो रुपये किलो पर गेहूं और एक रुपये किलो की दर पर मोटा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।

गांवों की 75 फीसदी आबादी और शहरी क्षेत्र की पचास फीसदी आबादी को खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे में लाया जाएगा। इस पर 95,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि पहले से ही भयंकर राजस्व घाटा झेल रही सरकार के लिए यह बहुत आसान काम नहीं होगा। गरीबी रेखा से ऊपर के परिवारों को भी कानून के दायरे में शामिल किया गया है। लेकिन उन्हें अनाज किस दाम पर दिया जाएगा, इस पर बाद में निर्णय किया जाएगा। एपीएल परिवारों को अनाजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आधार पर राशन उपलब्ध कराने पर सरकार विचार कर सकती है। बिल को मानसून सत्र में पेश करने का है।

इससे पहले सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) ने सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में 90 फीसदी और शहरी क्षेत्रों की 50 फीसदी आबादी को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाने की सिफारिश की थी। इन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए दो श्रेणियां बनाई गई थीं। पहली श्रेणी को प्राथमिक और दूसरी को सामान्य श्रेणी के तहत बांटा गया था।

प्राथमिक श्रेणी के तहत उन परिवारों को इस दायरे में लाया गया है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। इन परिवारों को एनएसी ने सात किलो प्रति व्यक्ति की दर से खाद्यान्न मुहैया कराने की सिफारिश की थी। इसी तरीके से सामान्य श्रेणी के परिवारों को प्रति व्यक्ति चार किलो की दर से खाद्यान्न उत्पन्न कराने का सुझाव दिया था। सरकार ने प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा कानून में एनएसी की कई सिफारिशों को मान लिया है। अगर यह लागू हो गया तो देश में कम से कम हरेक व्यक्ति का पेट तो भर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+