दिल्ली: कार चोर रईसजादें पकड़े गए

8 जुलाई की रात पालम कालोनी निवासी लक्ष्मी नारायण ने फतेहपुर बेरी थाने में कार लूट की सूचना दी। उसने बताया कि वह एनएसआईसी कैब एजेंसी में चालक है। आठ जुलाई रात वह गुड़गांव के ब्रिस्टल होटल के सामने सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी एक युवक आया और कनॉट प्लेस स्थित संगरीला होटल ले जाने को कहा। वहां आने के बाद वह करीब एक घंटे रुका और फिर उसे सैनिक फार्म में रहने वाले अपने दोस्त के पास ले जाने को कहा। वहां से दोनों ने महरौली गुड़गांव रोड पर चलने को कहा। सुनसान जगह आते ही दोनों ने उसकी पिटाई कर कार से बाहर फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। कार में लगे जीपीआरएस से पुलिस को पता लगा लिया कि कार गुड़गांव में है।
पुलिस को आते देख दोनों ने कार भगाना शुरू कर दिया। काफी देर बाद पुलिस को कार का जीपीआरएस सिस्टम सड़क पर मिला। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने कार चालक से लूटे गए मोबाइल के जरिए डीएलएफ फेज वन के पास से आदित्य वरुण कुमार (20) को दबोच लिया। उसके पिता राहुल कपूर है जो बिजनेस मैन बताए जा रहे है। पुलिस ने उसके पास से चालक का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके साथ सैनिक फार्म में रहने वाले नाबालिग दोस्त को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने कार की चाबी बरामद कर ली।












Click it and Unblock the Notifications