मीरा चोपड़ा की तलाश में पुलिस ने की छापामारी

उधर, पत्नी की हत्या के आरोपी ब्रोकरेज हाउस चलाने वाले सुमित भुट्टन को गुरुवार को पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद सुमित को कोर्ट में पेश किया गया। चीफ जूडिशल मैजिस्ट्रेट जसबीर सिंह की कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति सुमित ने मीरा के साथ दोस्ती की बात कबूल की।
साथ ही उसने कहा कि उसकी पत्नी रुचि उस पर शक करती थी। इसी शक के चलते उसने फांसी लगाई। रुचि की मां सुधा गुप्ता ने अपने दामाद सुमित पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि तमिल फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल मीरा चोपड़ा के साथ प्रे्रम संबंधों के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज किया। मंगलवार देर शाम रुचि के पति सुमित को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications