डा. सचान मामले में कोर्ट करेगा सीबीआई जांच का फैसला

डा. सचान की मौत के बाद परिवार वालों एवं प्रदेश के संगठनों द्वारा मामले की सीबीआर्ईजांच से कराने की मांग की लेकिन प्रदेश सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही। राज्य सरकार का कहना था की घटना की जांच सीबीसीआईडी करेगी। राज्य सरकार की बातों को दरकिनार करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगा दी। मालूम हो कि डा. सचान की मौत के बाद आरोप लगा कि सरकार के कुछ मंत्रियों के इशारे पर यह घटना अंजाम दी गयी जिसके बाद भी सरकार ने घटना की सीबीआई जांच की बात नहीं मानी।
उधर लखनऊ में मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट राजेश उपाध्याय ने पुलिस द्वारा पेश की गयी चार्ज शीट को अधूरी करार देते हुए वापस कर दिया। कोर्ट ने पुलिस से कहा कि वह जल्दबाजी से कार्य न ले तथा अदालत में पूरा साक्ष्यों के साथ उपस्थित हो ताकि मामले का कुछ निष्कर्ष निकल सके। लखनऊ पुलिस के इस लचर रवैये से साबित हो गया कि पुलिस मामले को सुलझाने की बजाय लम्बा खींचने के प्रयास में है। इन्हीं बातों के डर से डा. सचान के परिजनों ने दिल्ली का रूख किया तथा सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार की।












Click it and Unblock the Notifications