अमर सिंह व जयाप्रदा सम्भल में गिरफ्तार

Amar Singh, Jayaprada arrested in Sambhal while going to Moradabad
लखनऊ। मुरादाबाद में लोगों व पुलिस के बीच हुए संघर्ष को राजनैतिक मुददा बनाने में जुटे राजनेता लगातार मुरादाबाद जाने का प्रयास कर रहे हैं। गुरूवार को जहां मुलायम सिंह, मो. अजहरूद्दीन, आजम खां व मुख्तार नकवी ने मुरादाबाद जाने के प्रयास में गिरफ्तार किये गए वहीं शुक्रवार को अमर सिंह व जयाप्रदा को भी मुरादाबाद जाते वक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों नेता असालतनगर जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें सम्भल में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कोई भी नेता मौका नहीं चूकना चाहते। खुद को जनता का हितैषी साबित करने के प्रयास में सभी नेता एक बार मुरादाबाद पहुंच जाना चाहते हैं। मुरादाबाद पहुंचकर यह नेता पीडि़त जनता के लिए कुछ कर भले ही न सकें लेकिन राजनैतिक बयानबाजी कर प्रदेश सरकार पर आरोप अवश्य लगा लेंगे। एक ओर जहां शुक्रवार की सुबह अमर सिंह जयाप्रदा के साथ मुरादाबाद जाने के प्रयास में पुलिस हिरासत में चले गये वहीं मुरादाबाद पहुंचने के चक्कर में कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी को भी पुलिस ने अमरोहा में गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश के राजनैतिक दल येन केन प्रकाणेन मुरादाबाद संघर्ष को राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटे हैं।

ज्ञात हो कि ग्रेटर नोएडा के भट्टा पारसौल तथा लखीमपुर के निघासन काण्ड के ठण्डा होने के बाद राजनैतिक दलों के पास वर्तमान में कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। यही कारण है कि दल मुद्दे की तलाश में मुरादाबाद जाकर अवसर तलाशना चाह रहे हैं। हालांकि सरकार उनकी मंशा को पूरा नहीं होने देना चाहती है इसी कारण जिले में धारा 144 लगाते हुए किसी भी राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है। पिछले चौबीस घंटों सपा, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने इलाके में प्रवेश की कोशिश की लेकिन व सफल नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+