बसपा नेताओं ने कराई सीएमओ की हत्या: दिग्विजय

BSP leaders involve in CMO murder: Digvijay Singh
लखनऊ। सीएमओ हत्याकांड प्रदेश सरकार की पीछा नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह हत्याएं बहुजन समाज पार्टी के सांसदों व विधायकों ने करायी हैं। कांग्रेस महासचिव ने दो मु य चिकित्साधिकारियों की हत्या और उपमुख्‍यचिकित्साधिकारी की मौत के लिए बसपा एक सांसद और एक विधायक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को बचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अब इस बात का कोई शक नहीं है कि बसपा के एक सांसद और एक विधान परिषद सदस्य ही इन तीनों चिकित्साधिकारियों मौत के लिए जि मेदार हैं। श्री सिंह ने कहा कि इन मौतों की सीबीआई जांच जरूर होनी चाहिए। सरकार सीबीआई जांच न कराके इन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि डा. वाईएस सचान की हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है जबकि डा. सचान की जेल में हत्या की गयी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य ग्रामीण मिशन में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सीएमओ डा. विनोद आर्या, सीएमओ डा.बीपी सिंह की हत्या और डा. सचान की जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु के पीछे इसी भ्रष्टाचार को बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मायावती मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों का इसी वजह से इस्तीफा हुआ लेकिन अभी तक इस्तीफों का सही कारण नहीं बताया गया। उन्होंने दोहराया कि मुख्‍यमंत्री मायावती को इस मामले की सीबीआई जांच के लिए स्वयं संस्तुति करनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करती तो शक की सुई उन तक भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+