हरियाणा: प्रेमी जोड़ों को संरक्षण के विरोध में खाप

Haryana Khap Panchayats against to give protection to lovers
भिवानी। हरियाणा की खापों ने प्रेमी जोड़ों के लिए सरकार द्वारा बनाए जा रहे सुरक्षा गृहों का विरोध करने का फैसला लिया है। इसके खिलाफ अखिल भारतीय जाट महासभा व देशभर की खापें जल्द ही दिल्ली में विरोध जताएंगी। खापों व अखिल भारतीय जाट महासभा की संयुक्त बैठक में अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने कहा कि प्रेमी जोड़ों के लिए सुरक्षा गृह बनाने से संस्कृति विकृत होगी वहीं अपराध भी बढ़ेंगे।

जाट धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट महासभा और 42 खापों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि खापों और अखिल भारतीय जाट महासभा की सयुंक्त समिति का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 11 जुलाई को पिछड़ा वर्ग आयोग से मिलेगा। आयोग को प्रतिनिधि मंडल जाट आरक्षण के मामले में दस्तावेज पेश करेगा। ओमप्रकाश मान ने कहा कि यह भी कहा कि उन्होंने कहा कि जाति विशेष के खिलाफ लोगों को भड़काने व समाज में जातियता को बढ़ावा देने वाले वेदपाल तंवर के खिलाफ तोशाम खाप व राजपूत समाज को चिठ्ठी लिखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग से मिलने वाले 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश मान, सूबे सिंह सैमण बिछ वड़ा खाप, नफे सिंह दनौदा बैनेण खाप, जोरावर सांगवान, चरखी सांगवान खाप, कुलदीप ढांडा, बारहा खाप जींद, अनिल बेनीवाल, युवा अखिल भारतीय जाट महासभा, सुनील श्योराण एडवोकेट, श्योराण खाप, जगमती मलिक, सर्व खाप, हवा सिंह चहल, इंद्र सिंह मोर, सत रोल खाप, ओमप्रकाश एडवोकेट, महेंद्रगढ़ तथा डॉ. सुमन खत्री, अखिल भारतीय जाट महासभा महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष, को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+