ऑस्‍ट्रेलिया: पगड़ी पहन एक सिक्‍ख को नहीं दी होटल में एंट्री

Australia: A sikh with turban did not allow to enter into Hotel
मेलबर्न। ऑस्‍ट्रेलिया में एक होटल के कर्मचारियों ने सुरक्षा जांच के लिए एक सिक्‍ख को पगड़ी उतारने के लिए कहा। जब उसने पगड़ी उतारने से मना कर दिया तो उसे होटल में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि इस मामले में होटल प्रशासन ने अपनी गलती मान ली है। उसका कहना है कि हम उस सिक्‍ख की पहचान कर उनसे माफी मांगेगे।

यह मामला ब्रिसबेन स्थित 'रॉयल इंग्लिश होटेल' का है। होटेल प्रशासन का कहना है कि उनके यहां सुरक्षा जांच के लिए नो हेडगियर की नीति अपनाई जाती है। इसी के तहत होटल कर्मचारियों ने उनसे पगड़ी उतारने को कहा होगा। इस होटेल को स्पिरिट होटेल्‍स नामक ग्रुप चला रहा है। इस ग्रुप ने इस सिक्‍ख व्‍यक्ति से माफी मांगने की बात स्‍वीकार की है।

होटेल प्रबंधन का कहना है कि ऐसी घटना भविष्‍य में न हो इसके लिए होटेल के कर्मचारियों को इन बातों की जानकारी दी जा रही है। होटल प्रशासन का कहना है कि ऐसा जानबूझकर या किसी के सम्‍मान को ठेंस पहुंचाने के लिए नहीं किया गया है। यह एक मानवीय भूल है। हम उस सिक्‍ख व्‍यक्ति की पहचान कर उनसे माफी मांगेंगे।

ऑस्‍ट्रेलिया में सिक्‍ख समुदाय की काफी आबादी है। वहां की पु‍लिस भी सुरक्षा जांच के लिए सिक्‍खों से पगड़ी उतारने की इजाजत नहीं देती है। पगड़ी सिक्‍खों के सम्‍मान का सूचक है। दुनिया में कहीं भी इसको उतारकर सुरक्षा जांच करने का नियम नहीं है।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+