यूपी में जमीन विवाद में पिता पुत्र की हत्या

Murder
लखनऊ। जमीन विवाद में दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। दामाद ने अपने ससुर के भाई व उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या के बाद दुखी हत्यारा काफी देर तक घटना स्थल पर रोया उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी।

पुलिस के आने पर गांव वालों ने बताया कि दोनों की आपस में दुश्मनी थी। गुरूवार को खेरागढ़ गावं में रहने वाले लक्ष्मीनारायण का शिवनारायण से झगड़ा हो गया। पेशे से शिक्षक लक्ष्मी नारायण शिवनारायण के भाई महेन्द्र का दामाद है। दोनों परिवारों में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जमीन विवाद का मामला न्यायालय में लम्बित था। शिव नारायण व लक्ष्मीनारायण के बीच कहासुनी हो गयी। कहा सुनी होते देख शिव नारायण का बेटा नथौली भी आ गया।

दोनों पक्षों में बढ़ी बहस कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गयी जिसके बाद लक्ष्मीनारायण ने पिस्तौल निकालकर दोनों को गोली मार दी। गोली लगने के साथ ही बाप बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी। अपने ही रिश्तेदार की हत्या के बाद लक्ष्मीनारायण वहीं बैठकर रोने लगा। कुछ ही देर में गांव वाले वहां एकत्र हो गए और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

रोते बिलखते हुए लक्ष्मी नारायण ने खुद को भी गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों मर चुके थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिव नारायण के दो और बेटे हैं जो मौके से फरार है उनका अभी तक कोई अता-पता नहीं चल रहा है। इस कारण संदेह बना हुआ है कि कहीं कोई और बात तो नहीं। पुलिस उसके बेटों की तलाश कर रही है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+