सिंगूर मामले पर टाटा सुप्रीम कोर्ट की शरण में

सिंगूर की जमीन वाम सरकार ने टाटा ग्रुप को आवंटित की थी। इसके बाद विरोध होने पर इस पर चल रहे काम पर रोक लगा दी गई थी। टाटा यहां नैनो कार बनाने के लिए प्रोजक्ट शुरू कर रहा था। इसके बाद निचली अदालत ने टाटा ग्रुप को सिंगूर जमीन किसानों को वापस करने का आदेश दिया था।
टाटा ग्रुप ने इसके खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। सिंगूर में टाटा के ग्रुप से चोरी भी हो चुकी है। इसके बाद राज्य सरकार वहां पर पुलिस तैनात कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने टाटा ग्रुप को याचिका की एक कॉपी राज्य सरकार को भी देने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications