पास करने के बदले प्राचार्य करता था छात्राओं के इज्जत का सौदा, गिरफ्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर कस्बे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक छात्रा ने बताया कि जनरल नर्सिग एंड मिडवायफरी कोर्स (जीएनएम) प्रशिक्षण केंद्र के कार्यवाहक प्राचार्य त्रिलोचन त्रिपाठी उन लोगों को परीक्षा में पास कराने के लिये उनके साथ रात गुजारने का प्रस्ताव करते हैं। सूचना पर टीम ने छानबीन की और सोमवार को उन्हें उनके घर से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह एक छात्रा को अपने दुपहिया वाहन से लेकर अपने घर पंहुचे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राचार्य का नाम त्रिलोचन त्रिपाठी है और अध्यापक से पदोन्नति के बाद प्राचार्य बना था। पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ता छात्रा ग्यारह साल से जीएनएम है। वह पदोन्नति के लिए प्रशिक्षण डिग्री हासिल करने के लिए नर्सिग कोर्स कर रही थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गिरफ्तार कार्यवाहक प्राचार्य त्रिलोचन त्रिपाठी के बारे में जानकारी जुटा रहा है। पुलिस का मानना है इससे पूर्व भी उसने कई लड़कियों को परीक्षा में पास करने का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बना चुका है।
उल्लेखनीय है कि गुरु और शिष्य की रिश्तों को तार-तार करने की यह कोई पहली ऐसी वारदात नहीं हैं इससे पूर्व भी कई जगह ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां जिंदगी को संवारने की बात करने वाले इज्जत का सौदा करने से पीछे नहीं हठते।












Click it and Unblock the Notifications