दिल्ली: पत्रकारों ने मायावती का पुतला फूंका
दिल्ली।
उत्तर प्रदेश में एक प्राइवेट टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार की पिटाई का मामला अब दिल्ली तक जा पहुंचा है। आज जंतर मंतर पर पत्रकारों ने मायावती का पुतला फूंक अपना विरोध जताया। पत्रकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार मीडिया की स्वतंत्रता पर नियंत्रण लगाना चाहती है। id="toptextpromo">उत्तर
प्रदेश में डॉ. सचान की जेल में हुई संदिग्ध मौत पर प्राइवेट चैनल आईबीएन7 ने कवरेज दी थी। माया सरकार नहीं चाहती थी कि मीडिया में इस बात को ज्यादा तवज्जो दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने चैनल के रिपोर्टर को अगवा कर जेल में बंद कर दिया और उनके साथ हाथापाई भी की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पत्रकारों
का कहना है कि उत्तर प्रदेश में माया सरकार दबंगों की तरह शासन कर रही है। प्रदेश में लोकतंत्र के कोई मायने नहीं रहे हैं। खाकी बर्दी का गुंडाराज प्रदेश में कायम है। प्रदेश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर लगातार हमले हो रहे हैं। पत्रकार मायावती से इस्तीफे की भी मांग कर रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications