दिल्‍ली: गोरखधाम एक्सप्रेस बस से भिड़ी

Delhi: Gorakhdham Express rams into bus
नई दिल्ली। दिल्ली से ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बोडाकी रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग पर मंगलवार की सुबह गोरखधाम एक्सप्रेस एक बस से टकरा गई, जिससे उसका इंजन पटरी से उतर गया औऱ एक रेलवे कर्मचारी घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन कुछ समय के लिए ठप हो गया। दुर्घटना उस समय हुई जब एक बस पटरी को पार कर रही थी। बताया जा रहा है कि पटरी पार करते समय ही बस के इंजन में कुछ खराबी आ गई जिससे बस पटरी पर ही खड़ी हो गई।

सूत्रों ने बताया कि गेट मैन और कुछ लोग बस को पटरी से धकेलने की कोशिश कर रहे थे तभी गोरखधाम एक्सप्रेस ने बस में टक्कर मार दी। जिसमें गेट मैन घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन बस को सौ मीटर तक घसीटते हुए आगे लेकर चली गई। इस टक्कर के कारण रेलगाड़ी का इंजन भी पटरी से उतर गया। घटना के कुछ देर बाद रेलवे अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और इंजन को हटाकर बंद रूट को खुलवाया। अब इस रूट पर यातायात सामान्य हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+