जोशी की 2जी रिपोर्ट पर कांग्रेस का वार

Murli Manohar Joshi
दिल्‍ली। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले से जुड़ी रिपोर्ट को जैसे ही लोक लेखा समिति के अध्‍यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने जैसे ही समिति के सामने पेश करने की कोशिश की कांग्रेस सदस्‍यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पिछली पीएसी सदस्‍यों ने इस रिपोर्ट को मंजूरी नहीं दी थी जिस वजह से लोकसभा अध्‍यक्ष मीरा कुमारी ने इसे समिति को वापस कर दिया था।

कांग्रेस सांसदों ने यह कहते हुए इस रिपोर्ट का विरोध किया कि जिस पर पूर्व सदस्‍य चर्चा के लिए तैयार नहीं थे उस पर अब चर्चा क्‍यों हो रही है। हंगामा बढ़ता देख जोशी ने रिपोर्ट पेश ही नहीं की। बैठक में मौजूद बसपा और द्रमुक ने रिपोर्ट पेश किए जाने का समर्थन किया।

इस रिपोर्ट में 2जी घोटालों से जुड़े मामलों की इस रिपोर्ट में पूर्व संचार मंत्री ए राजा के अलावा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व गृहमंत्री पी चिदंबरम का जिक्र किया है। कांग्रेस सांसदों का कहना है कि अब इस तरह की कोई रिपोर्ट दाखिल करने का कोई मतलब नहीं है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+