बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना

Baba Amarnath yatra begins
जम्मू । देश की सबसे बड़ी धर्म यात्रा की शुरूआत आज से हो गई है। बाबा बर्फानी के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह पांच बजे से जम्मू से बालताल को लिए रवाना हो गया है। फिर ये सभी बालताल से पहलगाम जायेंगे उसके बाद अमरनाथ पहुंचेगें। सभी श्रद्धालु 29 तारीख को बाबा अमरनाथ की गुफा पहुंचेगें और वहां जाकर वो बाबा के दर्शन कर पायेगें। सारे तीर्थ यात्रियों को सीआरपीएफ कमांडो की सुरक्षा में रवाना किया गया है।

आपको बता दें कि इस बार के बाबा बर्फानी का आकार 16 फीट होगा। इस बार जो जत्था रवाना हुआ है उसमें हर उम्र के श्रद्धालु मौजूद हैं। यात्रियों को कोई तकलीफ ना हो इसलिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये हैं। यात्रियों के लिए करीब 20 कैंप बनाये गये हैं अगर मौसम खराब हुआ तो सारे यात्री इन कैंपो का प्रयोग कर सकेगें। फिलहाल जब जत्था रवाना हुआ था तो यात्रियों ने मीडिया से बात की, वे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+