2जी स्पेक्ट्रम: मोरानी की याचिका पर सुनवाई टली

अस्पताल की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरानी के अनुसार वह गिर पड़े और उन्हें सिर और कूल्हे पर चोट आई। वह चक्कर आने और बेचैनी की भी शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोरानी को हाल में सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई की शिकायत नहीं हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल से छुट्टी मिल जाने के बावजूद उन्हें ओपीडी में न्यूरोसर्जरी की जांच कराने की जरूरत है। मोरानी अपनी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद गत 24 मई को अदालत में पहली बार पेश हुए थे। इससे पहले बचाव पक्ष के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा था कि 52 वर्षीय मोरानी पिछले 31 साल से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि 1991, 1993 और 1997 में मोरानी की एंजियोप्लास्टी हुई थी और 2007 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।
उधर, संसदीय लोक लेखा समिति (पीएसी) की मंगलवार को बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला के फिर छाए रहने की संभावना है। समिति के चेयरमैन डॉ. मुरली मनोहर जोशी इस मामले से संबंधित रिपोर्ट और लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के भेजे पत्र को समिति के सामने रखने जा रहे हैं। नई पीएसी की यह दूसरी बैठक है। समिति को अब कैग की रिपोर्ट के आधार पर कई अन्य मामलों को जांच के लिए लेना है। लेकिन, स्पीकर ने टूजी स्पेक्ट्रम मामले को लेकर पिछली पीएसी की विवादित जांच रिपोर्ट को जोशी को लौटा दिया है। इसलिए मंगलवार की बैठक के एजेंडा में यह मामला भी शामिल कर किया गया है। जोशी अब जांच रिपोर्ट, स्पीकर का पत्र और इस मामले की ताजा स्थिति को समिति के सामने रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications