दिल्‍ली: चैटिंग बनी मुसीबत, प्रेमिका कह रही शादी करो

Delhi: Chatting has become a misery , girlfriend is pressuring to marry
नई दिल्ली। एक आईआईटी इंजीनियर की मुंबई से शोध कर रही एक युवती के बीच चैटिंग से दोस्ती हुई और फिर बात बढ़ती गई। अब युवती कह रही शादी करो नहीं तो जान दे दूंगी। सहमे युवक ने दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। युवक की याचिका पर अदालत ने युवती को सम्मन कर सोमवार को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव कैत की अदालत में आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद गुडग़ांव की मल्टीनेशनल कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत एक युवक ने हाईकोर्ट में युवती से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कुमार (बदला नाम) की याचिका पर विचार करने के बाद अदालत ने मुंबई आईआईटी से शोध कर रही युवती को सम्मन जारी किया है। अदालत ने युवती को सोमवार को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। अदालत ने यह भी कहा है कि युवती के मुंबई से दिल्ली आने और फिर दिल्ली से मुंबई जाने साथ ही दिल्ली में रहने और खाने-पीने का सारा खर्च युवक को ही वहन करना होगा। कुमार ने याचिका में कहा है कि वह मुंबई आईआईटी से शोध कर रही एक युवती के साथ पिछले वर्ष अगस्त माह से चैटिंग कर रहा है।

अक्सर देर रात चैटिंग होती थी। उसने यह भी कहा कि पिछले वर्ष नवंबर माह में मुंबई से वह दिल्ली भी आई थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई। कुमार ने बताया कि उसकी उम्र २५ वर्ष है जबकि युवती उससे पांच-छह वर्ष बड़ी है। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही है। यही नहीं जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तब वह धमकी भरा संदेश भेजती है और आत्महत्या करने की धमकी भी देती है। युवती इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भौतिकी से डॉक्टरेट भी कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+