दिल्‍ली: दूसरी शादी में रिश्तेदार भी फंसेंगे

Delhi Map
दिल्ली। पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं बल्कि शादी के रीति रिवाज में शामिल होने वाले रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाया जाएगा। अदालत ने उन रिश्तेदारों को भी दोषी माना है। कोर्ट के मुताबिक उन्हें दूसरी शादी करने के लिए उकसाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। ऐसे ही एक मामले में अदालत ने मेट्रोपोलिटन मजिस्टे्रेट के फैसले को बदलते हुए शादी के रीति रिवाजों में शामिल होने वाले करीबी रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाने के आदेश दिए हैं।


जिला न्यायालय रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. कॉमिनी लॉ ने फैसले में कहा है कि पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर लड़का और लड़की के करीबी रिश्तेदार को भी आरोपी बनाया जाए। यदि रिश्तेदार को यह पता है कि युवक की पहले से शादी हो रखी है और पहली पत्नी से तलाक लिए बिना वह दूसरी शादी कर रहा है, बावजूद शादी के रीति-रिवाज में शरीक हो रहा है इसका अर्थ है कि वह भी दूसरी शादी के लिए उकसा रहा है। ऐसे में उन लोगों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए।


अदालत ने कहा कि जो भी दूसरी शादी में शरीक हो रहा है और उसे जानकारी है कि वह पहले से शादीशुदा है तो वह अपराध कर रहा है, इस वजह से उसे छोड़ा नहीं जाना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की घटना बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर दूसरी पत्नी को पति से ज्यादा सामाजिक और कानूनी तरीके से दंड दिया जाना चाहिए। क्योंकि इस तरह की शादी से पहली पत्नी को बहुत दुख और कष्ट सहना पड़ता है।


दरअसल पहली पत्नी के रहते एक युवक ने दूसरी शादी की थी। इसके बाद पहली पत्नी ने कुल 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन एमएम की कोर्ट ने सभी को सम्मन करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पहली पत्नी ने सेशन कोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद सेशन कोर्ट ने यह फैसला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+