कांग्रेस को लोगों की नहीं तेल कंपनियों की चिंता: सपा

सपा नेता और विधानसभा में नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस का हाथ कभी गरीब के साथ नहीं रहा है। लगातर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ाकर कांग्रेस सरकार आम आदमी पर महंगाई का बोझ लादती जा रही है।
श्री यादव के निशाने पर केन्द्र के साथ प्रदेश सरकार भी रही। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की मिलीभगत का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र ने दाम बढ़ाए तो प्रदेश सरकार वैट का बोझ कम करने को तैयार नहीं है। प्रदेश में 17.33 फीसदी वैट आम इंसान पर भारी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या बसपा, इन दोनों को ही आम आदमी की कोई चिन्ता नहीं है। उन्हें तो बस तेल क पनियों और बड़े व्यापारियों के घाटे मुनाफे की फ्रिक है। दोनों ने मिलकर माल भाड़ा बढ़ाने, फसल की लागत बढ़ाने तथा आम उपभोक्ता वस्तुएं मंहगी करने का साझा इरादा कर लिया है। सपा ने मांग की कि डीजल, रसोई गैस और केरोसिन की मूल्यवृद्धि तत्काल वापस ली जाये।












Click it and Unblock the Notifications