कांग्रेस के नारे पर सुषमा स्‍वराज ने उठाए सवाल

Sushma swaraj raises question over Congress Slogan in which congress said that party's hand is with common people. On twitter she wrote that congress hand is not supporting common people.
दिल्‍ली। सुष्‍मा स्‍वराज ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस के उस नारे पर सवाल उठाए हैं जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पार्टी का हाथ आम आदमी के साथ है। ट्वीट करते हुए उन्‍होंने लिखा कि जब कांग्रसे पार्टी 2004 में सत्‍ता में आई थी तब उसने कहा था कि पार्टी का हाथ्‍ा जनता के साथ है। सरकार ने डीजल, केरोसीन और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस का हाथ्‍ा आम जनता के साथ नहीं बल्कि खिलाफ है।

उन्‍होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ जनता मजबूर है। 2004 के बाद लगभग हर चीजों के दाम दो गुने हो गए हैं। देश की अर्थव्‍यवस्‍था सुधारने के नाम पर मनमोहन सरकार दाम बढ़ा रही है। खाने के साथ अब पकाना भी महंगा हो गया है।

सरकार ने डीजल में 3 रुपए, केरोसीन में 2 रुपए और रसोई गैस में 50 रुपए प्रति सेलेंडर की बढ़ोत्‍तरी की है। सुष्‍मा स्‍वराज ने कहा कि इस महंगाई ने आम लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। सरकार हर महीने चीजों के दाम बढ़ाती है और फिर उसे अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने के लिए जरूरी बताकर अपना पल्‍ला झाड़ लेती है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+