गूगल के 'स्ट्रीट व्यू' पर बेंगलूरु पुलिस ने लगाए ब्रेक

स्ट्रीट व्यू की मदद से दुनिया में कहीं भी बैठा व्यक्ति 3डी चित्रों की मदद से शहर की गलियों तक की सैर कर सकता है। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि इससे देश की बहुत सी संवेदनशील जानकारियां, चित्र व आंकड़े जुटाए जा सकते हैं। गूगल ने पुलिस व प्रशासन से इस सॉफ्टवेयर को शुरू करने की इजाजत भी नहीं ली थी।
गूगल ने 26 मई को स्ट्रीट व्यू की शुरूआत बेंगलूरु से शुरू करने की घोषणा की थी। गूगल के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए बेंगलूरु के यातायात पुलिस से अनुमति ले ली गई है। उन्होंने कहा कि अब अनुमति के लिए दोबारा से आवेदन किया जाएगा। जिसे पुलिस केंद्र के पास भेजेगी। केंद्र से मंजूरी के बाद ही इसे स्ट्रीट व्यू को शुरू किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications